Brahmastra box office collection day 1 : ब्रह्मास्त्र ने बनाया रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
2

Brahmastra box office collection day 1 : ब्रह्मास्त्र ने बनाया रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़
Brahmastra box office collection day 1


  • शिवराज गुर्जर

Brahmastra ने बायकॉट कैंपेन को पूरी तरह से फेल कर दिया। बायकॉट गैंग बायकॉट करता रह गया और मूवी शांति से सिनेमाघरों में घुसी और कमाई में धमाल मचा गई। तमाम वरोध के बावजूद फिल्म ने नॉन होलिडे में वो कमाल किया कि कमाई में रिकॉर्ड बना गई। डायरेक्टर अयान मुकर्जी की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह मूवी पोस्ट पेंडेमिक में रिलीज हुई फिल्मों में दूसरे नंबर की फर्स्ट डे ओपनर बन गई। ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) ने यह स्थान अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर धकेलते हुए हासिल किया। पोस्ट पेंडेमिक रिलीज मूवीज में पहले दिन कमाई के मामले में सुपर स्टार यश की पैन इंडिया फिल्म KGF2 नंबर एक पर है। मूवी ने हिंदी में 52.39 करोड़ की कमाई की थी। अब 31.75 करोड़ रुपए (हिंदी) के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर ब्रह्मास्त्र आ गई है। 

ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन वर्ल्डवाइड की 75 करोड़ की कमाई
Brahmastra box office collection day 1

ब्रह्मास्त्र ने भारत में तो कमाई की ही है, विदेशों में भी कलेक्शन में पीछे नहीं रही है। भारत में जहां मूवी ने 37 करोड़ कमाए हैं, वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 75 करोड़ रही। कलेक्शन का यह रिकॉर्ड देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि रणबीर-आलिया की यह फिल्म दूसरे दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी, वहीं हिंदी में भी 50 करोड़ क्रॉस कर सकती है।

साउथ में धूम 3 और दंगल को पछाड़ा

साउथ में एसएस राजामौली का प्रेजेंट करना ब्रह्मास्त्र के लिए फायदे का सौदा रहा। इसे आप राजामौली का असर कहें या मूवी का आकर्षण, इसने साउथ में  कमाई के मामले में यशराज की धूम 3 और आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया। ब्रह्मास्त्र ने साउथ में 5 करोड़ की कमाई की है, जबकि धूम 3 ने आंध्रा और तेलंगाना में 4 करोड़ का कलेक्शन किया था।        

  

पोस्ट पेंडेमिक की टॉप 10 ओपनर मूवीज

  1. केजीएफ 2 (हिंदी) -    52,39,00,000
  2. ब्रह्मास्त्र (हिंदी) -       31,75,00,000
  3. सूर्यवंशी -                  26,11,00,000
  4. आरआरआर (हिंदी) - 19,38,00,000
  5. भूल भुलैया 2 -          13,41,00,000
  6. बच्चन पांडे -             12,18,00,000
  7. एटी थ्री -                   11,96,00,000
  8. लालसिंह चड्‌ढा -       11,58,00,000
  9. सम्राट पृथ्वीराज -     10,58,00,000
  10. शमशेरा -                  9,81,00,000

ऑल टाइम फर्स्ट डे ओपनर (हिंदी)

  1. केजीएफ 2 (हिंदी) – 53.95 करोड़
  2. वॉर-  53.35 करोड़ (1.75 करोड़ साउथ वर्जन शामिल)
  3. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान – 52.25  करोड़ (1.50 करोड़ साउथ वर्जन शामिल)
  4. हैप्पी न्यू ईयर - 44.97 करोड़ (दक्षिण संस्करणों से 2.37 करोड़ सहित)
  5. भारत – 42.30 करोड़
  6. बाहुबली - द कन्क्लूजन [हिंदी] - 41 करोड़
  7. प्रेम रतन धन पायो - 40.35 करोड़
  8. ब्रह्मास्त्र - 37 करोड़ (दक्षिणी संस्करणों से 5 करोड़ सहित)
  9. सुल्तान - 36.54 करोड़
  10. संजू - 34.74 करोड़



एक टिप्पणी भेजें

2टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें