AK 61 का टाइटल अब THUNIVU, फर्स्ट लुक भी धांसू

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

 AK 61 का टाइटल अब THUNIVU,  फर्स्ट लुक भी धांसू 


AK 61

AK 61 के टाइटल को लेकर सस्पेंश अब खत्म हो गया है। मेकर्स ने आज शाम इसका टाइटल अनाउंस कर दिया। अब AK61 का  का टाइटल THUNIVU होगा। सुपर स्टार अजीत कुमार की AK61 का फर्स्टलुक भी जारी किया गया। इसमें अजीत कुमार बड़े ही शांत अंदाज में लेटे हुए हैं, लेकिन उनके हाथ में जो गन है वो बता रही है कि तूफान आने वाला है। अजीत कुमार की यह मोस्ट अवेटेड मूवी है। इस मूवी का डायरेक्शन एच विनोथ करेंगे। 

नजरअंदाज का फर्स्ट लुक जारी

AK 61

हिंदी फिल्म नजरअंदाज का फर्स्ट लुक बुधवार को जारी किया गया। यह मूवी 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। दिव्या दत्ता, कुमुद मिश्रा और अभिषेक बनर्जी स्टारर इस मूवी का डायरेक्शन विक्रांत देशमुख ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं t-series, लक्ष्मण ओतेकर और करिश्मा शर्मा।


कल रजा मुराद जारी करेंगे मेगा हाईवे का नया पोस्टर

राजस्थानी फिल्म मेगा हाईवे का नया पोस्टर 22 सितंबर को सुबह रिलीज किया जाएगा। पोस्टर फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अपने जमाने के सुपर विलन रजा मुराद मुंबई में अपने निवास से सोशल मीडिया पर रिलीज करेंगे। फिल्म में गोविंद सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)