Bhagwat Geeta Trailer : रोमांस की चासनी में एक्शन का जोरदार तड़का है इस भोजपूरी मूवी में

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

Bhagwat Geeta Trailer : भोजपुरी फिल्म भागवत गीता का ट्रेलर ( Bhojpuri Film Bhagwat Geeta Trailer) मंगलवार को SRK Music के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। ट्रेलर एकदम धांसू है। रोमांस की चाशनी में एक्शन के जोरदार तड़के के साथ । टाइटल से इसे धार्मिक फिल्म मत समझ लीजिएगा, यह एक शुद्ध देसी रोमांस वाली एक्शन फिल्म है। भागवत और गीता हीरो और हीरोइन के नाम हैं। गौरव झा और रितु सिंह लीड रोल में हैं, जिन्होंने भागवत और गीता का रोल प्ले किया है। फिल्म का डाइरेक्शन सुनील उपाध्याय ने किया है।

धांसू फाइट, रोमांटिक सांग और पंचेज 

Bhagwat Geeta Trailer तोड़ा फोड़ी के बीच रंजिश ही सही दिल को दुखाने के लिए आए आ फिर से मुझे छोड़ जाने के लिए आ शेर से शुरुआत होती है।  ऊ लड़की को देखे छोड़ दे, काहे कि हम ओकरा से प्यार करे लू।  इस संवाद से साफ हो जाता है कि मूवी में एक लड़की से दो चाहने वाले हैं। हीरो का इंट्रोडक्शन भी बड़े  जोरदार तरीके से होता है। एक गुंडे की हडि्डयां तोड़ने के बाद सिक्स पैक दिखाते हुए उसका फेस रिवील होता है और वह अपना नाम बोलता है- भागवत जगत पांडे। पंचेज भी काफी हैं ट्रेलर में। जैसे कि-मासूम चेहरा इतिहास गहरा। इज्जत दे वे तो इज्जत पेवे । अकड़ दिखाई तो घंटा ना उखाड़ पाई बे। सबसे इमोशनल डायलॉग लास्ट में है जब अस्पताल में घायल हीरो से मिलकर पलटते समय हीरोइन रितु सिंह बोलती है-परिवार के खुशी के सामने ना, आपन खुशी कछु ना होला। कॉमेडी का भी जुगाड़ है हीरो के दोस्तों वाला। दारू पीते समय उसका दोस्त बोलता है-पार्टनर टाइम पर दरू नाही पीए जाए ना तो हेल्थ खराब हो जाता है। फैमिली टशन भी है। लव का पता चलते ही हीरोइन के घर में बवाल तो हीरो के तीसरी बार फेल होने पर उसके बाप का यह कहना कि-हमरा से जिंदगी में एक ही गलती भईल बा तोहरा के पैदा करके। बीच-बीच में गाने भी बहुत ही प्यारे हैं। एक जोगिया रे जोगिया रे, दूसरा दिल इश्कन-इश्कन हो गइल और तीसरा रंग रे रंग रे रंग रे। लास्ट में  जोगिया रे जोगिया रे का सेड वर्जन भी है। कुल मिलाकर ट्रेलर फिल्म के प्रति अच्छा खासा उत्साह जगा रहा है। 

यह रहा भागवत गीता का ट्रेलर ( Bhojpuri Film Bhagwat Geeta Trailer)



भागवत गीता का क्रू और कलाकार ( Cast and crew of bhagwat geeta)

थर्ड डोर एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी मूवी की कहानी डायरेक्टर सुनील उपाध्याय ने खुद लिखी है। गीत राजेश मिश्रा और प्रेम सागर सिंह ने लिखे हैं। संगीत दिया है अभिजीत मजूमदार ने और कोरियोग्राफ किया है एंथनी राजू ने। एडिटर मोनू है। डीओपी की जिम्मेदारी संभाली है अयूब अली खान ने और एक्शन डायरेक्टर हैं दिनेश यादव। फिल्म में गौरव झा और रितु सिंह मैन रोल में हैं। सोनू पांडे, सीपी भट्ट, सोम्यो रंजन, सोनिया मिश्रा, प्रिया वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह और अभिषेक सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)