Brahmastra Box Office Collection Day 2 : बॉक्स ऑफिस पर चला ब्रह्मास्त्र, दो दिन में ही कमा लिए 160 करोड़

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

 Brahmastra Box Office Collection Day 2 : ब्रह्मास्त्र ने दो दिन में ही कमा लिए 160 करोड़ 

  • शिवराज गुर्जर

Brahmastra Box Office Collection Day 2

Brahmastra Box Office Collection Day 2 : अयान मुखर्जी का ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर चल गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने दूसरे दिन भी बंपर कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 85 करोड़ रहा। इसके साथ ही फिल्म की दोनों दिन की कमाई 160 करोड़ रुपए पहुंच गई है। मूवी के प्रति रुझान और कलेक्शन को देखते हुए लग रहा है कि वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ का आंकड़ा यह फिल्म तीसरे दिन ही क्रॉस कर लेगी। 

Brahmastra Box Office Collection Day 2


बता दें कि पहले दिन फिल्म ने 75करोड़ रुपए कमाए थे। इंडिया की बात करें तो यहां पर भी फिल्म ने अच्छा व्यवसाय किया है। शनिवार को फिल्म ने देशभर में 42 करोड़ की कमाई की है। इसमें 37 करोड़ का कलेक्शन अकेले हिंदी वर्जन का है और 5 करोड़ अन्य भाषाओं से आया है। इस तरह ब्रह्मास्त्र इंडिया में भी 2 दिन में 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। यहां पर 2 दिन की ग्रोथ कमाई 93 करोड रुपए है।

पहले दिन ही कमाए थे 75 करोड़ 

ब्रह्मास्त्र ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। पहले ही दिन मूवी ने वर्ल्ड वाइड 75 करोड़ रुपए कमाए थे। इसमें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 37 करोड़ का था। इनमें 32 करोड़ हिंदी वर्जन का था और 5 करोड़ साउथ से आए थे। 

साउथ में भी छा गई ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र नॉर्थ इंडिया में तो अच्छा बिजनेस कर ही रही है, साथ ही साउथ में भी बॉक्स ऑफिस पर इसने अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचा है। साउथ में ब्रह्मास्त्र ने 2 दिन में ही ₹10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन का साउथ का कलेक्शन 5 करोड़ का था, वहीं दूसरे दिन भी मूवी ने ₹5 करोड़ की कमाई की। यहां पर बिजनेस के मामले में ब्रह्मास्त्र यशराज की फिल्म धूम 3 से काफी आगे निकल गई है। आमिर की दंगल भी साउथ में ब्रह्मास्त्र से पिछड़ गई है। 

नार्थ में भी पेन इंडिया स्टार का उदय

Brahmastra Box Office Collection Day 2

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से तो कई पैन इंडिया स्टारों का हाल ही में उदय हुआ है। बाहुबली से जहां प्रभास लाइमलाइट में आए, वही आरआरआर से जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा दर्शकों के दिलों पर छा गए। पुष्पा से अल्लू अर्जुन का जादू नार्थ में सिर चढ़कर बोला। केजीएफ से चर्चा में आए यश ने तो इतिहास ही रच दिया। क्या साउथ और क्या नॉर्थ पूरे इंडिया में रॉकी भाई का  नाम गूंज गया। इस मामले में नॉर्थ पिछड़ रहा था। इधर से ऐसा कोई स्टार नहीं था जो साउथ में भी अपना जलवा दिखा दे। ऐसे में ब्रह्मास्त्र से रणबीर कपूर के रूप में नॉर्थ इंडिया से भी एक पेन इंडिया स्टार का उदय हुआ है। अब देखना यह है कि यह सफलता सिर्फ एक फिल्म की है या यह जादू कायम रहता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)