dream girl 2 release date : अगले साल ईद पर आएगी ड्रीम गर्ल 2

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

dream girl 2 release date : अगले साल ईद पर आएगी ड्रीम गर्ल 2

dream girl 2 release date

dream girl release date: आयुष्मान खुराना एक बार फिर लड़की की आवाज में लोगों को सपने दिखाने वाले हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 बनने जा रहा है। शुक्रवार को मेकर्स ने dream girl 2 release date अनाउंस की। यह फिल्मअगले साल ईद पर 29 जून को रिलीज होगी। इसमें आयुष्मान की हीरोइन बदल गई हैं। इस बार उनके अपोजिट होंगी अनन्या पांडे। फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजयराज, असरानी, राजपाल यादव, मनोज जोशी और सीमा पाहवा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीक्वल को भी एकता कपूर ही प्रोड्यूस करेंगी और  इसका डायरेक्शन भी राज शांडिल्य ही करेंगे।

28 करोड़ में बनी और कमाए 200 करोड़

बता दें कि ड्रीम गर्ल 2019 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म थी। कलेक्शन के मामले में यह मूवी उस साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। 28 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की थी। इस मूवी में आयुष्मान के अपोजिट नुसरत भरूचा थीं। मूवी में अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, राज भंसाली और निधि बिष्ट भी इंपोर्टेंट रोल्स में थे।

ड्रीम गर्ल टाइटल नहीं था पहली चॉइस

मूवी के टाइटल की बात करें तो ड्रीम गर्ल मेकर्स और डाइरेक्टर की पहली चॉइस नहीं था। जब इस मूवी का निर्माण शुरू हुआ था तो इसका नाम गुगली रखा गया था। बाद में फिर इस का नाम बदलकर ड्रीम गर्ल किया गया। नाम बदलना इतना अच्छा रहा कि मूवी सुपरहिट रही। इस मूवी ने कमाई करके मेकर्स को तो खुश किया ही साथ ही इसके हीरो आयुष्मान खुराना के करियर में भी जबरदस्त उछाल दिया।

खूब पसंद आया था आयुष्मान का गर्ली अवतार

इस मूवी में आयुष्मान खुराना लड़की की बहुत अच्छी अवाज निकाल लेता है। इसी वजह से उसे विभन्न नाटकों और रामलीलाओं में महिलाओं के कैरेक्टर जैसे सीता और राधा ही निभाने को मिलते हैं। बेरोजगार होने के कारण वह भी इस तरह के रोल कर लेता है। बाद में वह अपनी इसी आवाज से लोगों को सपने दिखाने लगता है। यहां तक कि अपने पिता तक को भी लपेटे में ले लेता है। इसका क्या परिणाम निकलता है यही सब बड़े ही मनोरंजक तरीके से मूवी में दिखाया गया है। मूवी में आयुष्मान का यह गर्ली अवतार लोगों को खूब पसंद आया।  


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)